फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold-Silver Price: चांदी ₹2.32 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड पर, सोना पहली बार 1.39 लाख रुपये के पार

Fri, 26 Dec 2025 12:41 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 26 Dec 2025 12:41 PM IST
सार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी वायदा बाजार में ₹2.32 लाख प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंची, जबकि सोना पहली बार ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। वैश्विक अनिश्चितताओं, सुरक्षित निवेश की मांग और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सोने-चांदी में तेज खरीदारी देखी गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
चांदी - फोटो : PTI

विस्तार

कीमती धातुओं में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखते हुए चांदी वायदा बाजार में ₹8,951 की छलांग लगाकर ₹2,32,741 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में चांदी के दाम 75 डॉलर प्रति औंस के पार निकलने से घरेलू बाजार में भी जोरदार खरीदारी दिखी।

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी ₹8,951 या करीब 4% उछलकर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। 18 दिसंबर के बाद से चांदी में कुल ₹29,176 यानी 14.33% की तेजी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन




सोने ने भी नया इतिहास रच दिया। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना पहली बार ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया। लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ सोना ₹1,119 या 0.81% चढ़कर ₹1,39,216 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। क्रिसमस के कारण गुरुवार को कमोडिटी बाजार बंद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी की ऐतिहासिक छलांग: भाव ₹2.36 लाख के पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में मची तेजी और साल के अंत में जबरदस्त खरीदारी के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी ने आज इतिहास रच दिया। शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में 9,350 रुपये की भारी उछाल दर्ज की गई, जिससे यह 2,36,350 रुपये प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर (All-time high) पर पहुंच गई।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र (बुधवार) में चांदी 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। केवल पिछले चार सत्रों की बात करें तो 19 दिसंबर के बाद से चांदी में 32,250 रुपये (15.8%) की तेजी आ चुकी है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि यह साल चांदी के निवेशकों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं रहा। 31 दिसंबर, 2024 को चांदी 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब तक इस कैलेंडर वर्ष में 1,46,650 रुपये (163.5%) बढ़ चुकी है।

सोने की चमक भी बरकरार

चांदी के साथ-साथ सोने ने भी अपनी चमक बिखेरी है। स्थानीय बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,500 रुपये की छलांग लगाकर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 1,40,800 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल सोने ने अब तक करीब 80% का रिटर्न दिया है।


ये भी पढ़ें: Year Ender: भारत-ब्रिटेन संबंध के लिए खास रहा 2025, FTA से लेकर ‘विजन 2035’ तक ने बटोरी सुर्खियां

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का माहौल बना रहा। कॉमेक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 58.8 डॉलर या 1.3% बढ़कर 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। हाजिर बाजार में सोना 0.8% बढ़कर 4,538.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रहा, जबकि चांदी 4.5% उछलकर 74.90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक और केंद्रीय बैंक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी में जमकर निवेश कर रहे हैं। अमेरिका में संभावित सरकारी शटडाउन की आशंकाओं और नई साल में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों से डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है।

एसपीआई एसेट मैनेजमेंट के विश्लेषक स्टीफन इन्स के मुताबिक जब दुनिया अस्थिर होती है, तो सोना ही आखिरी भरोसे का सहारा बनता है। सदियों से यही एक ऐसा एसेट है जो अनिश्चित हालात में भी अपनी कीमत बनाए रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed