फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में तेजी; सोने की कीमत में 641 रुपये की बढ़त, जानें चांदी का भाव

Fri, 05 Sep 2025 12:27 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Sep 2025 12:27 PM IST
सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को भारी खरीदारी के बीच  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 641 रुपये या 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,07,058 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 860 रुपये व 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,24,780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना-चांदी - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत मांग के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़त देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 641 रुपये या 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,07,058 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST Reforms: जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत, खपत व अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार; कम होगा लोगों की जेब का बोझ

विज्ञापन

चांदी की कीमत 860 रुपये बढ़ी

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 860 रुपये व 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,24,780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर बढ़े सोने-चांदी के दाम

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 0.31 प्रतिशत बढ़कर 3,557.02 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं न्यूयॉर्क में चांदी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 40.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना

कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारत में त्योहारी मांग की संभावनाओं के बीच सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।

ऑग्मोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि इन अतिरिक्त अनिश्चितताओं से सोने और चांदी को समर्थन मिलता रहा। इसमें ऋण और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं भी शामिल थीं।

अगस्त के अंत में सोने की कीमतों में तेज उछाल

अगस्त महीने के अंत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। यह चार प्रतिशत बढ़कर 3,429 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त के अंत तक, इस साल सोने की कीमतों में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की गोल्ड मार्केट कमेंट्री रिपोर्ट के अनुसार, डॉलर के काफी कमजोर होने के बावजूद, सभी प्रमुख मुद्राओं में सोने की कीमतों में तेजी आई। सितंबर की शुरुआत में भी यह सकारात्मक गति जारी रही।

इन कारणों से बढ़े सोने के दाम

गोल्ड रिटर्न एट्रिब्यूशन मॉडल का हवाला देते हुए, रिपोर्ट बताती है कि अगस्त के मूल्य प्रदर्शन में महीने की शुरुआत में अमेरिकी डॉलर में गिरावट, जारी भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत वैश्विक गोल्ड ईटीएफ प्रवाह का प्रमुख योगदान रहा। हाल ही में, सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की अधिक संभावना ने भी इसमें भूमिका निभाई है।

गोल्ड ईटीएफ प्रवाह ने निभाई बड़ी भूमिका

गोल्ड ईटीएफ प्रवाह ने, विशेष रूप से महीने के अंत में, भरपूर समर्थन प्रदान किया। इसमें 5.5 अरब डॉलर का अंतर्वाह दर्ज किया गया। इसमें 4.1 अरब डॉलर के साथ उत्तरी अमेरिका और 1.9 अरब डॉलर के साथ यूरोप का प्रभुत्व रहा, जबकि एशिया और अन्य क्षेत्रों से बहिर्वाह देखा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed