फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: दिल्ली में सोने की कीमतें 1.07 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी स्थिर

Wed, 03 Sep 2025 06:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Sep 2025 06:14 PM IST
सार

Gold Silver Price: फेड की ओर से ब्याज दरों में ढील दिये जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली में में बुधवार को सोने का भाव और 1,000 रुपये मजबूत होकर 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आइए सोने-चांदी के भाव के बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

फेड की ओर से ब्याज दरों में ढील दिये जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली में में बुधवार को सोने का भाव और 1,000 रुपये मजबूत होकर 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में भी तेजी

दिल्ली के बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बुधवार को यह 1,000 रुपये बढ़कर 1,06,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,05,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SEBI: 'इनसाइडर ट्रेडिंग की आशंका दूर करने के लिए अनुपालन सख्त करें बैंक', बोले सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतें बुधवार को 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर चढ़कर 3,547.09 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सोने की कीमतों पर क्या है जानकारों की राय?

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा, "फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में ढील दिए जाने की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत रहने से सोने की कीमतों में तेजी जारी है।"

मेहता ने कहा, "इस सप्ताह के अंत में ओपेक+ की बैठक होगी। रूस की आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है, क्योंकि हाल ही में यूक्रेन के हमले से रूसी तेल प्रसंस्करण क्षमता का 17 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है। इसके कारण तेल की कीमतें हाल के निचले स्तर से वापस उछल गई हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "इससे मुद्रास्फीति के आंकड़े प्रभावित हो सकते हैं, डॉलर कमजोर हो सकता है और सोने को समर्थन मिल सकता है।"

ये भी पढ़ें: GST Council Meet: बिस्किट, चिप्स, टीवी, फ्रिज से कार तक होंगे सस्ते; परिषद की बैठक में मंथन जारी, फैसला कल

वेंचुरा के कमोडिटी व सीआरएम प्रमुख एन.एस. रामास्वामी ने कहा, "कीमती धातु की तेजी केवल मुद्रास्फीति के विरुद्ध बचाव तक ही सीमित नहीं है। अमेरिकी फेड मुद्रास्फीति बढ़ने के साथ ब्याज दरों में कटौती करने की भी तैयारी में है।"

टैरिफ पर अनिश्चितता बरकरार रहने के कारण सोने में तेजी जारी

रामास्वामी ने कहा, "इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों पर अनिश्चितता बनी रहने से पीली धातु को समर्थन मिल रहा है।" हालांकि, न्यूयॉर्क में चांदी हाजिर 0.11 प्रतिशत गिरकर 40.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

रामास्वामी ने कहा, "बाजार का ध्यान इस हफ्ते जारी होने वाले अमेरिकी बेरोजगारी और गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों पर केंद्रित हो गया है, जो शुक्रवार को जारी होने वाले हैं। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के साथ, सोने को समर्थन मिलने की संभावना है। सोने की इस तेज तेजी में, मुनाफावसूली जल्दी नहीं होगी।"

ये भी पढ़ें: SEBI: 'इनसाइडर ट्रेडिंग की आशंका दूर करने के लिए अनुपालन सख्त करें बैंक', बोले सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिका ने टैरिफ के बारे में सुप्रीम कोर्ट से शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध करने मंशा जाहिर की है। पिछले सप्ताह एक अमेरिकी अपील अदालत ने टैरिफ को अवैध करार दिया था। बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और संभावित व्यापारिक तनाव ने सुरक्षित निवेश के लिए धातु की मांग को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed