फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना मजबूत होकर 88790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 350 रुपये नरम पड़ी

Tue, 11 Mar 2025 06:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 11 Mar 2025 06:08 PM IST
सार

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने का भाव तीन दिन की गिरावट के बाद मजबूत होकर 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये की गिरावट के साथ 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने का भाव तीन दिन की गिरावट के बाद मजबूत होकर 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने सोने के भाव की पुष्टि की है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 40 रुपए बढ़कर 88,790 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले बंद भाव 88,750 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 99.5 प्रतिशत वाला सोना भी 40 रुपए बढ़कर 88,390 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI New Notes: ₹100 और ₹200 के नोटों पर आरबीआई का बड़ा अपडेट, गवर्नर मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले नोट आएंगे

विज्ञापन

चांदी 350 रुपये फिसलकर 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई

हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये की गिरावट के साथ 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सोमवार को चांदी की कीमत 99,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 19.30 डॉलर या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 2,918.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, हाजिर सोना 0.82 प्रतिशत बढ़कर 2,912.43 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी व करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अमेरिका में टैरिफ संबंधी बढ़ती चिंताओं के कारण आर्थिक अनिश्चितता का संकेत मिलने से सोने की कीमतों में तेजी आई। सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी मजबूत रही और ईटीएफ प्रवाह ने तेजी की धारणा को समर्थन दिया।"


ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: इंडसइंड के झटके से उबरकर सपाट बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 13 अंक टूटा, निफ्टी हरे निशान पर

डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणियों पर नजर बाजार की नजर बरकरार

एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत बढ़कर 33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, सर्राफा बाजार निवेशक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणियों पर नजर बनाए हुए हैं। निवेशक इस बात का टोह लेने की कोशिश में है कि निकट भविष्य में टैरिफ की लड़ाई क्या रूप लेती है। गांधी ने कहा, "वृहद मोर्चे पर, अमेरिका में रोजगार के आंकड़े जो मंगलवार को जारी होने हैं, पर बाजार की नजर बनी रहेगी।"

ये भी पढ़ें: Explainer: अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार क्यों मचा; बड़े शेयर क्यों गिर रहे, भारत पर क्या असर? जानिए सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed