फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोने और चांदी के वायदा भाव में नरमी, जानिए सर्राफा बाजार के आंकड़े क्या कह रहे

Fri, 28 Feb 2025 02:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Feb 2025 02:31 PM IST
सार

Gold Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 446 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 14,812 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 333 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,302 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर हाजिर मांग के बीच शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी में नरमी दिखी। इस दौरान सोने का वायदा भाव 446 रुपये की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, चांदी वायदा की कीमत 333 रुपये की गिरावट के साथ 93,302 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन

गोल्ड फ्यूचर 446 रुपये मजबूत हुआ

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 446 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 14,812 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेत बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना वायदा 20.50 डॉलर प्रति औंस या 0.71 प्रतिशत घटकर 2,875.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

विज्ञापन

वायदा कारोबार में चांदी भी नरम पड़ी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 333 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,302 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 729 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में मौजूदा स्तर पर प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी वायदा भाव 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed