फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: रुपये में गिरावट के बीच सोना 250 रुपये उछलकर 89350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी ₹500 नरम

Tue, 25 Feb 2025 06:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Feb 2025 06:37 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार रुपये में गिरावट के बीच सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और मंगलवार को सोने का भाव 250 रुपये मजबूत होकर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख रुपये के स्तर से नीचे 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार रुपये में गिरावट के बीच सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और मंगलवार को सोने का भाव 250 रुपये मजबूत होकर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर 88,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 88,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

विज्ञापन

चांदी की कीमतें 500 रुपये कमजोर होकर 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर

20 फरवरी को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश: 89,450 रुपये और 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, चांदी की कीमत  500 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख रुपये के स्तर से नीचे 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, "औद्योगिक धातुओं में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में उछाल के कारण चांदी में गिरावट आई है। वैश्विक इक्विटी बाजार भी ट्रम्प के टैरिफ भय और औद्योगिक धातुओं पर दबाव के कारण संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उलटफेर से निचले स्तर पर चांदी की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 51 पैसे कमजोर हुआ

अमेरिकी व्यापार शुल्कों पर अनिश्चितता के बीच आयातकों की माह के अंत में डॉलर मांग के कारण मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 51 पैसे की तीव्र गिरावट के साथ 87.23 (अनंतिम) पर बंद हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 275 रुपये की तेजी के साथ 86,459 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

एमसीएक्स पर भी सोने में दिखा सकारात्मक रुझान

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी व करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स में सोने का भाव सकारात्मक रहा, क्योंकि रुपये के 87.10 के नीचे कमजोर होने से घरेलू कीमतों को समर्थन मिला। इस बीच, कॉमेक्स सोना 2,930 से 2,955 डॉलर के बीच सीमित दायरे में रहा" दूसरी ओर, कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा भाव 241 रुपये बढ़कर 95,330 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।



एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, व्यापारियों को मंगलवार को जारी होने वाले सीबी उपभोक्ता विश्वास सूचकांक और रिचमंड विनिर्माण सूचकांक सहित मैक्रो डेटा का इंतजार रहेगा, साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कुछ सदस्यों के भाषण का भी इंतजार रहेगा, जो बुलियन कीमतों को दिशा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed