फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना 700 रुपये टूटकर 88750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 300 रुपये फिसली

Fri, 21 Feb 2025 07:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 21 Feb 2025 07:07 PM IST
सार

Gold Silver Price: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गई। इसके साथ ही मूल्यवान धातु के भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गए। स्थानीय बाजार में चांदी की भी कीमत 300 रुपए गिरकर एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी का भाव - फोटो : AdobeStock

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गई। इसके साथ ही मूल्यवान धातु के भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गए।

विज्ञापन

कमजोर वैश्विक रुझानों से सोने की गिरावट को मिला बल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये घटकर 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण भी गिरावट को बल मिला। स्थानीय बाजार में चांदी की भी कीमत 300 रुपए गिरकर एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन

एमसीएक्स पर सोना 85,900 रुपये से 85,400 रुपये के बीच कारोबार करता दिखा

वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर अप्रैल आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 225 रुपये घटकर 85,799 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, “सोने का भाव कमजोर रहा और इसमें उतार-चढ़ाव रहा। एमसीएक्स पर सोना 85,900 रुपये से 85,400 रुपये के बीच रहा, जबकि डॉलर सूचकांक के स्थिर रहने के बावजूद रुपये की कमजोरी ने कीमतों को 85,350 रुपये से ऊपर बनाए रखा।”

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, त्रिवेदी ने बताया कि बाजार सहभागियों का ध्यान आगामी विनिर्माण, सेवाओं और मौजूदा घरेलू बिक्री के आंकड़ों पर रहेगा, जिससे सोने की कीमतों में अस्थिरता बढ़ सकती है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च आपूर्ति के लिए चांदी वायदा 283 रुपये की गिरावट के साथ 96,830 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इस बीच, अप्रैल आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 11.19 डॉलर की गिरावट के साथ 2,944.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

कारोबारियों ने लंबे समय से जारी तेजी देखकर की मुनाफावसूली

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हाजिर सोना भी 8.42 डॉलर गिरकर 2,930.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “शुक्रवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं, क्योंकि कारोबारियो ने कीमती धातुओं में लंबे समय से जारी तेजी के बाद मुनाफावसूली की।”



गांधी ने कहा कि इसके अलावा, फेडरल रिजर्व के सदस्यों के आक्रामक बयानों तथा फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) बैठक के विवरण ने लगातार मुद्रास्फीति के मद्देनजर ब्याज दरों में कटौती के प्रति अमेरिकी नीति निर्माताओं के सतर्क रुख को मजबूत किया है, जिसके कारण सोने में कुछ मुनाफावसूली हुई है। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा कमजोर होकर 33.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed