फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना अपने ऑल टाइम हाई से फिसला, 1200 रुपये घटकर 88200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा

Mon, 17 Feb 2025 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई से नीचे आ गईं। स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के कारण बहुमूल्य धातु का भाव 1,200 रुपये घटकर 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमतों में भी बिकवाली का दबाव रहा और सोमवार को इसकी कीमत 1,800 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख रुपये के स्तर से नीचे 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई से नीचे आ गईं। स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के कारण बहुमूल्य धातु का भाव 1,200 रुपये घटकर 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु शुक्रवार को 1,300 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया और 1,200 रुपये की गिरावट के साथ 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

चांदी की कीमतों पर भी दिखा बिकवाली का दबाव, कीमत एक लाख से नीचे

चांदी की कीमतों में पर बिकवाली का दबाव दिखा और सोमवार को इसकी कीमत 1,800 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख रुपये के स्तर से नीचे 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार मौजूदा स्तर पर घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं के साथ-साथ खुदरा विक्रेताओं की मांग कमजोर पड़ने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 431 रुपये चढ़कर 85,118 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी वायदा भी 234 रुपये बढ़कर 95,820 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजारों में अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स पर सोना वायदा 11.25 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,911.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कॉमेक्स में सोना हाजिर 0.49% बढ़कर 2,896.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर

इस बीच, कॉमेक्स में सोना हाजिर 0.49 प्रतिशत बढ़कर 2,896.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोने में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार शुरू हुआ। पिछले सप्ताह 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद डॉलर सूचकांक दो महीने के निचले स्तर के पास रहा, जो उम्मीद से कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कारण नीचे आया।"



कॉमेक्स चांदी वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 32.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह सफेद धातु 34.24 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुई थी। अबांस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, निवेशक सोने की कीमतों की आगे की दिशा जानने के लिए मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिकी मैक्रो डेटा पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मेहता ने कहा कि बाजार सहभागियों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के संकेतों के लिए इस सप्ताह के अंत में होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के विवरण का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed