फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: कमजोर मांग के बीच सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या हैं सर्राफा बाजार में आज के भाव

Thu, 04 Sep 2025 06:41 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 04 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

Gold Silver Price: गुरुवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,000 रुपये टूटकर 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।वहीं चांदी 500 रुपये गिरकर 1,25,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों की मुनाफावसूली से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,000 रुपये टूटकर 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।  99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी गुरुवार को 1,000 रुपये घटकर 1,05,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी 500 रुपये गिरकर 1,25,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Politics: GST सुधारों को लेकर कांग्रेस-BJP में ठनी, चिदंबरम का केंद्र पर हमला, राजीव चंद्रशेखर ने किया पलटवार

विज्ञापन

बुधवार को सोने-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड

बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर था। पिछले सत्र में सफेद धातु 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बाजारों में गिरे सोने-चांदी के दाम

विदेशी बाजारों में, ऐतिहासिक ऊंचाई को छूने के बाद हाजिर सोने की कीमतों में भी गिरावट आई। कीमती धातु 39.61 डॉलर यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,539.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बुधवार को न्यूयॉर्क में यह 3,578.80 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं हाजिर चांदी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट आई

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि हालिया उछाल के बाद मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हालांकि, निजी पेरोल और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले, कीमतें लगभग 3,540 डॉलर प्रति औंस तक सुधर गई हैं।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आने वाली अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट में लगातार चौथे महीने वेतन वृद्धि में सुस्ती दिखाई देने की उम्मीद है। अगर आंकड़े अनुमान से कमजोर आते हैं, तो आने वाले महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की संभावना बढ़ सकती है।

इन कारणों से सोना की कीमतों में उछाल की उम्मीद

गुरुवार की गिरावट के बावजूद, कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और भारत में त्योहारी मांग की संभावनाओं के बीच सर्राफा की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही हैं।

ऑग्मोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि इन अतिरिक्त अनिश्चितताओं से सोने और चांदी को समर्थन मिलता रहा। इसमें ऋण और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed