फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंचा, चांदी में आई 500 रुपये की नरमी

Tue, 04 Feb 2025 06:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

Gold Silver Prie: आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये की तेजी के साथ 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। दी की कीमतों में पांच दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और इसकी कीमत 500 रुपए की गिरावट के साथ 95,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने चांदी का भाव - फोटो : AdobeStock

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये की तेजी के साथ 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 85,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस साल सोना 6,410 रुपये या 8.07 प्रतिशत बढ़कर 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो एक जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

विज्ञापन


मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी लगातार पांचवें सत्र में तेजी रही और यह 500 रुपए की तेजी के साथ 85,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी की कीमतों में पांच दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और इसकी कीमत 500 रुपए की गिरावट के साथ 95,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोमवार को चांदी की कीमत 96,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 208 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत घटकर 83,075 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, "सोने की सकारात्मक तेजी पर थोड़ा विराम लगा और एमसीएक्स पर सोना 200 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 83,000 रुपये के करीब पहुंच गया। यह कमजोरी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच टैरिफ चर्चाओं के जोर पकड़ने के कारण आई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा भी 35 रुपये फिसलकर 94,222 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कॉमेक्स सोना वायदा अप्रैल डिलीवरी के लिए 17 डॉलर प्रति औंस या 0.60 प्रतिशत गिरकर 2,840.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोमवार को पीली धातु का वायदा भाव 2,872 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अबांस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच सोमवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे निवेशक उच्च प्रीमियम पर सुरक्षित धातु की ओर आकर्षित हुए।

जानकारों के अनुसार, "भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ती जा रही है, क्योंकि ट्रम्प कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को सख्त सीमा प्रवर्तन पर वार्ता के बाद एक महीने के लिए रोक दिया गया है।" मेहता ने कहा, "इस बीच, चीन के केंद्रीय बैंक ने दिसंबर में लगातार दूसरे महीने अपने स्वर्ण भंडार में वृद्धि की है, क्योंकि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक आर्थिक अस्थिरता के खिलाफ बचाव जारी रखे हुए हैं।" एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.71 प्रतिशत घटकर 32.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।


निवेशक अमेरिकी मैक्रोइकॉनोमिक डेटा पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जैसे कि JOLTS (जॉब ओपनिंग और लेबर टर्नओवर सर्वे) नंबर और फैक्ट्री ऑर्डर डेटा मंगलवार को जारी किए जाएंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि डेटा रिलीज से अमेरिकी डॉलर और सोने की कीमत को कुछ बढ़ावा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed