फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में बढ़त जारी, पहली बार 83 हजार रुपये के पार पहुंचा भाव

Fri, 24 Jan 2025 06:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 24 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

Gold Silver Price: वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच जोरदार खरीदारी होने से शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत लगातार आठवें कारोबारी सत्र में बढ़ी। सोने के भाव 200 रुपये की तेजी के साथ पहली बार 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। इस दौरान, चांदी 500 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच जोरदार खरीदारी होने से शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत लगातार आठवें कारोबारी सत्र में बढ़ी। सोने के भाव 200 रुपये की तेजी के साथ पहली बार 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 200 रुपए बढ़कर 83,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को सोना 82,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "शुक्रवार को सोने में बढ़त जारी रही और घरेलू बाजार में हाजिर सोना नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।" गांधी ने कहा कि सोने में मौजूदा तेजी अमेरिका में संभावित टैरिफ योजना और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अन्य नीतियों को लेकर अनिश्चितता के कारण है, जिसके कारण हाल ही में सुरक्षित निवेश में तेजी आई है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु भी 200 रुपए बढ़कर 82,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि पिछले बंद भाव 82,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

विज्ञापन

चांदी 500 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

इसके अलावा, शुक्रवार को चांदी 500 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह सफेद धातु 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा कारोबार में वायदा भाव 334 रुपये या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु इंट्राडे में 424 रुपये या 0.53 प्रतिशत उछलकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (कमोडिटीज) देवेया गगलानी ने कहा, "एमसीएक्स में कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, क्योंकि ट्रम्प की व्यापार नीतियों और टैरिफ योजनाओं ने बाजार में अनिश्चित माहौल पैदा कर दिया है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ सकती है।" वायदा सूचकांक पर कीमती धातु 30 अक्टूबर 2024 को 80,282 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी चांदी वायदा भाव 835 रुपये या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 91,984 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 15.50 डॉलर प्रति औंस या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 2,780.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशकों को प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक गतिविधि के शुरुआती संकेतों के लिए फ्लैश पीएमआई पर नजर रखने की उम्मीद है। अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में आगे की जानकारी के लिए अमेरिकी आवास डेटा पर निवेशकों की नजर है। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा भी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 31.32 डॉलर प्रति औंस हो गया।


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट - कमोडिटी व करेंसी, जतीन त्रिवेदी के अनुसार, निवेशकों की निगाह आगामी केंद्रीय बजट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय पर भी रहेगी, जो कि सर्राफा कीमतों के लिए भविष्य की दिशा तय करने वाली प्रमुख घटनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed