फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: वैश्विक संकेतों से सोना 300 रुपए बढ़कर 80300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, चांदी में भी तेजी

Thu, 09 Jan 2025 06:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 09 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

Gold Silver Price: सोना गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 300 रुपये बढ़कर 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं, सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 300 रुपये बढ़कर 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। व्यापारियों ने कहा कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) की ओर से लगातार दूसरे महीने अपने भंडार में वृद्धि की खबर के बाद कीमती धातु में उछाल आया।

विज्ञापन


पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव गुरुवार को 300 रुपए बढ़कर 79,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले चांदी की कीमत 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसके अलावा एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 247 रुपये या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 77,994 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

विज्ञापन

कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 593 रुपये या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 91,531 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 10 डॉलर प्रति औंस या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 2,682.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। इक्विटी बाजार में जोखिम कम होने की धारणा और चीन से कमजोर मैक्रो डेटा के कारण गुरुवार को सोने में तेजी आई, जिससे पारंपरिक सुरक्षित परिसंपत्ति सोने की ओर प्रवाह बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "चीन की उपभोक्ता मुद्रास्फीति शून्य हो गई है, जो लगातार चौथे महीने घट रही है, जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में विकास को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।" गांधी ने कहा कि इन आंकड़ों ने चीनी सरकार के अपस्फीति से निपटने और प्रोत्साहन उपायों के माध्यम से मांग को बढ़ाने के प्रयासों को कमजोर कर दिया है।

फेड की मौद्रिक नीति से तय होगी सर्राफा बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला के अनुसार, कॉमेक्स पर सोना 2,680 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो दो दिन की बढ़त को बरकरार रखे हुए है। व्यापारी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के बारे में आगे के संकेतों के लिए शुक्रवार को आने वाली आधिकारिक अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे थे। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.83 प्रतिशत बढ़कर 30.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।



चैनवाला के अनुसार, "बुधवार को अमेरिकी फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के विवरण से ब्याज दरों में ढील के चक्र में संभावित देरी का संकेत मिला, हालांकि सोने का कारोबार मजबूती से हो रहा है।" ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, "इसके अलावा, बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ने के परिणामस्वरूप निवेशक स्थिरता के लिए कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed