फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने का भाव 700 रुपये चढ़ा, चांदी में 1300 रुपये की आई तेजी

Tue, 07 Jan 2025 07:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 Jan 2025 07:27 PM IST
सार

Gold Silver Price: ज्वेलरी कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और डॉलर की तुलना में रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये मजबूत होकर 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी की कीमत भी 1,300 रुपये की मजबूती के साथ 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

ज्वेलरी कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और डॉलर की तुलना में रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये मजबूत होकर 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ओर से यह जानकारी साझा की गई। सोमवार को सोने की कीमत 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को चांदी की कीमत भी 1,300 रुपये की मजबूती के साथ 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और घरेलू मांग बढ़ने से सर्राफा बाजार में कीमतों में तेजी देखी गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को पांच पैसे कमजोर होकर 85.73 (अस्थायी) रुपये पर बंद हुआ। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी कोषों की निकासी के कारण रुपये पर दबाव जारी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों कॉमेक्स सोना वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 2,654.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मिश्रित संकेतों के बीच सोना 2,635 डॉलर के स्तर पर मंडरा रहा है। अमेरिकी के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के बारे में अनिश्चितता कुछ निवेश आकर्षित करती है और कीमती धातुओं को समर्थन प्रदान करती है।’’ एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.73 प्रतिशत बढ़कर 30.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed