फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 200 रुपए गिरकर 79200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 2200 रुपए लुढ़की

Mon, 02 Dec 2024 06:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 02 Dec 2024 06:43 PM IST
सार

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 2,200 रुपये टूटकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु शुक्रवार को 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन


औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 2,200 रुपये टूटकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपये घटकर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को यह कीमती धातु 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 478 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,896 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 574 रुपये या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88,307 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। दिन के कारोबार के दौरान, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर यह सफेद धातु 1,081 रुपये या 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 23.50 डॉलर प्रति औंस या 0.88 प्रतिशत गिरकर 2,657.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एशियाई सत्र के दौरान 2,621 अमेरिकी डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद सोने में गिरावट जारी रही।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (कमोडिटीज एंड करेंसीज) मनीष शर्मा ने कहा, "यह गिरावट अमेरिकी डॉलर में आई तेजी के कारण हुई है, जिसे अमेरिकी ट्रेजरी बांड पर बढ़ती आय और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित टैरिफ से जुड़ी मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं से बल मिला है।"

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, पिछले सप्ताह कॉमेक्स सोना कमजोर रुख के साथ बंद हुआ, क्योंकि इजरायल और लेबनान में हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम समझौते के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ गई। चैनवाला ने कहा कि इसके अलावा, लगातार मुद्रास्फीति की चिंताओं ने अगले वर्ष ब्याज दरों में कटौती की गति पर संदेह पैदा कर दिया है।

एशियाई बाजारों में चांदी भी 1.36 प्रतिशत गिरकर 30.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। जानकारों के अनुसार, "बाजार यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और सोमवार को जारी होने वाले अमेरिकी विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

अबान्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, "इसके अलावा, फेडरल रिजर्व (फेड) के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल सहित फेड अधिकारियों के प्रमुख संबोधन भी ध्यान का केंद्र हैं, क्योंकि बाजार दिसंबर में ब्याज दर के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहा है।" मेहता ने कहा कि हालांकि सोने में भागीदारी पिछले स्तर की तुलना में कम हुई है, लेकिन निवेशकों द्वारा इसमें निवेश बढ़ाने से कीमतें मजबूत हो सकती हैं।


उन्होंने कहा कि व्यापारियों का मानना है कि सोने की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी होगी, हालांकि ब्याज दरों में अतिरिक्त कटौती में संभावित देरी से अल्पकालिक गिरावट आ सकती है- जो खरीदारी करने का अवसर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed