फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 700 रुपये उछलकर 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 1300 रुपये चढ़ी

Fri, 29 Nov 2024 05:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Nov 2024 05:59 PM IST
सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को दिल्ली में सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,300 रुपये चढ़कर 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी की कीमत 4,900 रुपये टूटकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। आइए जानें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और मजबूत विदेशी रुख के कारण शुक्रवार को दिल्ली में सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु गुरुवार को 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। चांदी भी 1,300 रुपये चढ़कर 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी की कीमत 4,900 रुपये टूटकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपए बढ़कर 79,000 रुपए पर पहुंच गया, जबकि गुरुवार को इसका भाव 78,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण धारणा मजबूत हुई, जिससे मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी सोना अनुबंध 602 रुपये या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 76,326 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "वर्तमान भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण एमसीएक्स पर सोने में सकारात्मक कारोबार हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,049 रुपये या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 89,051 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 20.60 डॉलर प्रति औंस या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 2,685.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "शुक्रवार को सोने में मामूली कारोबार के साथ तेजी आई। सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आरे से दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती जारी रखने की संभावना के कारण इसमें तेजी आई। हालांकि इस सप्ताह के शुरू में मुद्रास्फीति के आंकड़े थोड़े ऊंचे स्तर पर आए हैं।" उधर, एशियाई बाजार में चांदी भी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मिराए एसेट शेयरखान के एसोसिएट वीपी, फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज, प्रवीण सिंह ने कहा, "भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण शुक्रवार को हाजिर सोने में लगातार चौथे दिन सुधार जारी रहा, जिससे धातु को समर्थन मिल रहा है।"

सिंह ने कहा कि गुरुवार को मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन को परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बना सकता है, जिसके बाद कीमती धातु की ओर निवेश का प्रवाह बढ़ गया है। अबान्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, संभावित नए अमेरिकी टैरिफ की अटकलों ने सोने की तेजी को और बढ़ा दिया है। बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच, सोने के लिए संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।


बाजार यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और सोमवार को अमेरिका में विनिर्माण पीएमआई के आंकड़ों पर नजर रखे हुए हैं। मेहता ने कहा कि फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल सहित फेड अधिकारियों के प्रमुख संबोधन भी बाजार के ध्यान में हैं क्योंकि बाजार दिसंबर में ब्याज दरों के फ़ैसले का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed