फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 650 रुपये मजबूत हुआ; चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी उछाल

Wed, 27 Nov 2024 07:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं खरीदारी बढ़ने से बुधवार को सर्राफा कीमतों में दो दिन की भारी गिरावट के बाद तेजी लौटी और चांदी 5,200 रुपये की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी के साथ 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 650 रुपये बढ़कर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : ANI

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ओर से लिवाली बढ़ने से बुधवार को सर्राफा कीमतों में दो दिन की भारी गिरावट के बाद तेजी लौटी और चांदी 5,200 रुपये की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी के साथ 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 650 रुपये बढ़कर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने में 2,250 रुपये की गिरावट आई थी। मंगलवार को यह 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 950 रुपए बढ़कर 78,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन

चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी में 5,200 रुपये की सबसे बड़ी एकदिवसीय तेजी दर्ज की गई और दो सप्ताह के अंतराल के बाद यह 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी की कीमत में सबसे बड़ी एकदिवसीय तेजी 21 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जब इसमें 5,000 रुपये की तेजी आई थी। पिछले दो दिनों में चांदी में 2,700 रुपये की गिरावट आई थी और मंगलवार को यह 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन


व्यापारियों ने बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि का श्रेय मध्य पूर्व में अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ घरेलू बाजार में औद्योगिक और ज्वेलरी बाजार में बढ़ती खपत को दिया।एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 702 रुपये अथवा 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,913 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बाजार के जानकारों के अनुसार "भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में मजबूती के साथ कारोबार हुआ। हालांकि सोने में व्यापक तेजी का रुझान बरकरार है, लेकिन अल्पकालिक अनिश्चितता बनी हुई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीएक्स पर सोना अपने उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स पर 75,900 रुपये पर सोना अपने उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे है, लेकिन बजट सप्ताह के दौरान देखे गए 67,500 रुपये के निम्नतम स्तर से काफी ऊपर है।"


दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी वायदा अनुबंध बुधवार को 280 रुपये या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 88,530 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 88,250 रुपये प्रति किलोग्राम था। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 27 डॉलर प्रति औंस या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 2,673.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "भू-राजनीतिक जोखिमों और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ योजनाओं के कारण बुधवार को सोने में तेजी आई, जिससे निवेश में तेजी आई और कुछ खोई हुई जमीन वापस पाने में मदद मिली।" गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिला। एशियाई बाजार में चांदी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 30.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला ने कहा, "सोना 2,640 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, क्योंकि बाजार का ध्यान गुरुवार के थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले पीसीई मूल्य सूचकांक, तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) संशोधन और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने पर केंद्रित है।" अबांस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, बाजार रूस-यूक्रेन संघर्ष में किसी भी वृद्धि पर भी कड़ी नजर रखेगा, जो सर्राफा कीमतों को आगे की दिशा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed