फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1100 रुपये बढ़कर 80400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 300 रुपये मजबूत हुई

Fri, 22 Nov 2024 07:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

Gold Silver Price: चालू शादी विवाह के मौसम के दौरान आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सतत लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर दो सप्ताह के उच्च स्तर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान, चांदी भी 300 रुपए चढ़कर 93,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

शादी विवाह के मौसम के दौरान आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सतत लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर दो सप्ताह के उच्च स्तर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


इस दौरान, चांदी भी 300 रुपए चढ़कर 93,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 93,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,100 रुपये की तेजी आई और यह लगातार दूसरे दिन 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोना 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी सोना अनुबंध 906 रुपये या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 77,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बाजार के जानकारों के अनुसार, बढ़ती वैश्विक बेचैनी के कारण कॉमेक्स पर सोना 900 रुपये बढ़कर एमसीएक्स पर 77,600 रुपये पर पहुंच गया। यह तेज रिकवरी सोने के लचीलेपन और अनिश्चित समय के दौरान पोर्टफोलियो को संतुलित करने में इसकी भूमिका को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने की खोई हुई स्थिति वापस आने के साथ ही तेजी का रुझान बरकरार है।" दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 996 रुपये या 1.11 प्रतिशत बढ़कर 90,921 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। दिन के दौरान, धातु एमसीएक्स पर 1,288 रुपये या 1.43 प्रतिशत उछलकर 91,213 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 36 डॉलर प्रति औंस या 1.33 प्रतिशत बढ़कर 2,735.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोने के व्यापारियों ने अमेरिकी डॉलर की मजबूती को नजरअंदाज कर दिया, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर प्रवाह बढ़ रहा है। एशियाई बाजार में चांदी 1.42 प्रतिशत बढ़कर 31.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के कमोडिटीज एंड करेंसीज के एवीपी मनीष शर्मा ने कहा, "निवेशकों का ध्यान अब आगामी अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर केंद्रित है, इनमें अगले सप्ताह आने वाले प्रारंभिक जीडीपी और कोर व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) के आंकड़े शामिल हैं। बेरोजगारी दावों के आंकड़े और बिटकॉइन की कीमतों में तेज उछाल सोने की कीमत के लिए बाधा बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed