फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: शादी-ब्याह की खरीदारी और वैश्विक संकेतों से सोना-चांदी मजबूत, जानिए सर्राफा बाजार का हाल

Mon, 18 Nov 2024 07:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 18 Nov 2024 07:01 PM IST
सार

Gold Silver Price: शादी विवाह के मौसम में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की लिवाली व मजबूत वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई। स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव चार दिन की गिरावट के बाद 400 रुपये बढ़कर 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,810 रुपए की तेजी के साथ 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सर्राफा बाजार की चाल पर जानकारों की क्या है राय, आगे जानिए।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शादी विवाह के मौसम में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की लिवाली और मजबूत वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव चार दिन की गिरावट के बाद 400 रुपये बढ़कर 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को सोना 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 1,810 रुपए की तेजी के साथ 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 90,190 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपए बढ़कर 77,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु का भाव एक समय 76,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की शादी-ब्याह के मौसम की मांग के अलावा सोने के लिए मजबूत वैश्विक रुख से बहुमूल्य धातु की कीमतों पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर स्थानीय सर्राफा बाजार बंद रहे। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध 621 रुपये या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 74,567 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। दिन में एक्सचेंज पर कीमती धातु 732 रुपये या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 74,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने में जोरदार तेजी रही। इस भू-राजनीतिक जोखिम ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।"

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी का वायदा भाव भी 879 रुपये यानी 0.99 प्रतिशत बढ़कर 89,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर सोना वायदा 25.20 डॉलर प्रति औंस या 0.98 प्रतिशत बढ़कर 2,595.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "सप्ताहांत में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से कुछ निवेश प्रवाह बढ़ा, जिससे कीमती धातु का कारोबार सकारात्मक रुख के साथ शुरू हुआ।" इस बीच, गांधी ने कहा कि चालू शादी-ब्याह के सीजन के कारण भारत में खुदरा मांग में सुधार होने की संभावना है।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट कमोडिटीज राहुल कलंत्री के अनुसार, पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही और ये अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं।

कलांत्री ने कहा कि यह तीव्र गिरावट मुख्य रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद बिटकॉइन और अमेरिकी डॉलर के मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई, जिससे कीमती धातुओं की सुरक्षित निवेश के रूप में अपील कम हो गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 30.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "इस सप्ताह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रारंभिक विनिर्माण और सेवा पीएमआई के आंकड़ों व फेड अधिकारियों की टिप्पणियों पर बाजार ध्यान केंद्रित रहेगा।" अधिकारियों की टिप्पणी नीतिगत ब्याज दरों के लिए मार्ग तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed