फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में गिरावट जारी, 700 रुपये घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा भाव

Thu, 14 Nov 2024 08:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 14 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव 700 रुपये घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 2,310 रुपए की गिरावट के साथ 90,190 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर भारी गिरावट दिखी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजारों में कमजोर मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव 700 रुपये घटकर 77,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई, जबकि एक दिन पहले बुधवार को इसमें 50 रुपये की मामूली गिरावट आई थी।

विज्ञापन


इस दौरान, चांदी भी 2,310 रुपए की गिरावट के साथ 90,190 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये घटकर 76,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 804 रुपये या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। कारोबार के दौरान कीमती धातु की कीमत 1,182 रुपये या 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के जानकारों के अनुसार, "डॉलर के मजबूत होने के कारण एमसीएक्स में सोने की कीमत गिरकर 73,500 रुपये के करीब पहुंच गई और कमजोरी जारी रही। अमेरिकी महंगाई दर जो 2.4 प्रतिशत के अनुमान की तुलना में 2.6 प्रतिशत रही, ने डॉलर की मजबूती को और बढ़ावा दिया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "जबकि मुद्रास्फीति अपने 2 प्रतिशत लक्ष्य के करीब पहुंच गई है, फेड ब्याज दरों में कटौती जारी रखे हुए है, सीपीआई आंकड़ों ने चिंता जताई है कि आगे और कटौती रोकी जा सकती है।"

त्रिवेदी ने कहा कि इस घटनाक्रम से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया, इसने मजबूत डॉलर और फेड नीति में संभावित बदलाव के प्रति नकारात्मक रुझान दिया। दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 2,067 रुपये या 2.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87,130 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 29.10 डॉलर प्रति औंस या 1.13 प्रतिशत गिरकर दो महीने के निम्नतम स्तर 2,557.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। गुरुवार के यूरोपीय सत्र के दौरान सोने में गिरावट जारी रही, और यह 19 सितम्बर के बाद अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "चुनाव के बाद अमेरिकी डॉलर (यूएसडी) में तेजी जारी रही और यह नए साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।"


अमेरिकी राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प की अपेक्षित विस्तारवादी नीतियों पर आशावाद के मद्देनजर व्यापारियों की ओर से अमेरिकी डॉलर की खरीद निरंतर जारी है। व्यापारियों ने कहा कि इसे लगातार पांचवें दिन कमोडिटी में गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है। चांदी भी 2.57 प्रतिशत गिरकर 29.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में ईबीजी - कमोडिटी व करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, व्यापारियों की नजर गुरुवार को आने वाले अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों पर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed