फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के बीच सोना-चांदी में गिरावट, जानिए मंगलवार के भाव

Tue, 12 Nov 2024 06:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 12 Nov 2024 06:28 PM IST
सार

Gold Silver Price: आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। इस दौरान 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,750 रुपये टूटकर 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 2,700 रुपए टूटकर 91,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। आइए जानें सर्राफ बाजार का हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही।99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,750 रुपये टूटकर 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 2,700 रुपए टूटकर 91,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछली बार इसका भाव 94,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,750 रुपये घटकर 77,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोमवार को यह पीली धातु 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 612 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,739 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

विज्ञापन

डॉलर मजबूती के कारण सोने पर दबाव

डॉलर सूचकांक में मजबूती के कारण कॉमेक्स पर सोने की कीमतों पर दबाव जारी रहा, जिससे कीमतें 2,600 डॉलर से नीचे रहीं। एमसीएक्स में सोना गिरकर 10 अक्तूबर के बाद पहली बार 75,000 रुपये से नीचे आ गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "मौजूदा गिरावट का रुख यह दर्शाता है कि आगे भी कमजोरी जारी रह सकती है, यदि कॉमेक्स सोना 2,600 डॉलर से नीचे रहता है और आगामी सत्रों में 2,500 डॉलर के स्तर को छूता है तो संभावित रूप से कीमतें 72,000 रुपये तक गिर सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी चांदी का भाव 742 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 88,440 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 19.90 डॉलर प्रति औंस या 0.76 प्रतिशत गिरकर 2,597.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद नरम पड़ा सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल  गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से आर्थिक आशावाद को बढ़ावा मिलने के कारण मंगलवार को सोने में गिरावट जारी रही, जिससे डॉलर में तेजी आई।" इस बीच, गांधी ने कहा कि ट्रम्प की जीत से यूक्रेन और मध्य पूर्व में युद्ध विराम की संभावना बढ़ गई है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग कम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाजार सहभागी अब बुधवार को जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) सहित अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और कई फेडरल रिजर्व सदस्यों की टिप्पणियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

डॉलर चार महीने के उच्चतम स्तर पर

अबांस होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, डॉलर सूचकांक के 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण सोने की कीमतें कमजोर बनी हुई हैं। दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ओर से ब्याज दर में केवल 25 आधार अंकों की कटौती की संभावना है।



मेहता के अनुसार इसके अलावा, उच्च टैरिफ और सख्त आव्रजन नियंत्रण सहित ट्रम्प की प्रस्तावित नीतियों से मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद है। इससे, फेड की ओर से महत्वपूर्ण ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो जाएंगी। इस तरह, सोने का आकर्षण कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed