फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में 500 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 1000 रुपये उछली

Thu, 05 Sep 2024 09:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 05 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

Gold Silver Price: आभूषण विक्रेताओं के बीच मांग बढ़ने के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 1,000 रुपये बढ़कर 84,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं के बीच मांग बढ़ने के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को सोना 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी भी 1,000 रुपये बढ़कर 84,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमतों देखी गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


इसके अलावे, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपये की तेजी के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था। घरेलू स्तर पर व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख को दिया, जिससे बाजार धारणा पर अनुकूल असर हुआ और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मोर्चे पर, कॉमेक्स सोना 0.82 प्रतिशत बढ़कर 2,546.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के अपेक्षा से कमजोर रहने के बाद बृहस्पतिवार को सर्राफा में तेजी आई, जिससे ब्याज दरों में भारी कटौती की उम्मीद बढ़ गई। इससे सोने को समर्थन मिला।’’


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सिक्योरिटीज के जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, रोजगार आंकड़ों के बाद, बाजार प्रतिभागियों ने 18 सितंबर को फेडरज रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी 29.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed