{"_id":"66bb50a9fb4957738601b9b5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 500 रुपये मजबूत हुआ, चांदी के भाव स्थिर रहे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 500 रुपये मजबूत हुआ, चांदी के भाव स्थिर रहे
Tue, 13 Aug 2024 05:55 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 13 Aug 2024 05:55 PM IST
सार
Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, मंगलवार को चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
विज्ञापन
Gold Silver Price
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू मांग में वृद्धि के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में, यानी सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी पिछले कारोबार कारोबारी सत्र में हुई क्लोजिंग के मुकाबले 500 रुपये बढ़कर 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय खुदरा खरीदारों के साथ-साथ आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग को दिया।
विज्ञापन
विदेशी बाजार में सोना 1.30 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 2,502.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। बाजार के जानकारों के अनुसार, मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई क्योंकि सुरक्षित परिसंपत्तियों की बढ़ती मांग ने कीमती धातु की तेजी को समर्थन देना जारी रखा।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "निवेशकों के बीच इस बात की चिंता दिखी कि ईरान इस सप्ताह की शुरुआत में इस्राइल पर हमला कर सकता है। इससे सुरक्षित परिसंपत्ति के रूप में सोने के प्रीमियम में वृद्धि हुई।"
कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, यूएस ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और 18 सितंबर की बैठक में यूएस फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण कॉमेक्स गोल्ड सोमवार को 1.2 प्रतिशत बढ़कर 2,504 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी कमजोर होकर 27.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करती दिखी। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, "अमेरिकी मुद्रास्फीति के महत्वपूर्ण आने से पहले निवेशकों की ओर से सावधानी बरते जाने के कारण सोने की कीमतों में मजबूती दिखी। इसी आधार पर अगले महीने की शुरुआत में फेड की नीतिगत बैठक का माहौल भी तैयार हो सकता है।"
इसके अलावा, रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष बढ़ने से भी बुलियन के भाव को मजबूती मिली। एंजेल वन में गैर-कृषि कमोडिटीज और करेंसी सेगमेंट के डीवीपी-रिसर्च प्रथमेश माल्या के अनुसार, व्यापारी आगामी अमेरिकी उत्पादक और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जुड़े आंकड़ों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। ये आंकड़े आगामी फेड की बैठक में होने वाले निर्णयों को बहुत हद तक प्रभावित कर सकते हैं।