फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 1100 रुपये उछला, चांदी में 1400 रुपये की बढ़त

Fri, 09 Aug 2024 08:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Aug 2024 08:12 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये की तेजी के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत भी शुक्रवार को 1,400 रुपये की तेजी के साथ 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक बाजारों से संकेत सकारात्मक संकेत मिलने और घरेलू मांग में तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये की तेजी के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पिछले सत्र में सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी शुक्रवार को 1,400 रुपये की तेजी के साथ 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह पिछले कारोबारी सत्र में 81,100 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन


इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये की तेजी के साथ 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में तेजी आने का कारण स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोना पिछले सत्र के मुकाबले 5.60 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,468.90 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी प्रतिफल बढ़ने के बावजूद धातु की कीमतों में तेजी आई।

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चेनवाला ने कहा, ''चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार तीसरे महीने सोने की खरीद से दूर रहने के बावजूद सोने की तेजी आई।" अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ''सोने के व्यापारियों को अगले सप्ताह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आगामी आंकड़ों पर करीबी नजर रखनी चाहिए क्योंकि इससे ब्याज दरों में कटौती की पुष्टि होने की संभावना है।"


एंजेल वन लिमिटेड के डीवीपी-रिसर्च, नॉन-एग्री कमोडिटीज एंड करेंसीज प्रथमेश माल्या के अनुसार सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने और भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से सोने में तेजी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed