{"_id":"6630ec4d293215e19808a0fb","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 150 रुपए लुढ़का, चांदी 750 रुपये फिसली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 150 रुपए लुढ़का, चांदी 750 रुपये फिसली
Tue, 30 Apr 2024 06:34 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 30 Apr 2024 06:34 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 150 रुपये टूटकर 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले सत्र में सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी इस दौरान 750 रुपए टूटकर 83,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
Gold Silver Price
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 150 रुपये टूटकर 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले सत्र में सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी इस दौरान 750 रुपए टूटकर 83,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 150 रुपये की गिरावट के साथ 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 13 डॉलर की गिरावट के साथ 2,320 डॉलर प्रति औंस रह गया।
विज्ञापन
गांधी ने कहा, "सोने की कीमतों में कमजोरी जारी रही। यूएस फेड की ओर से ब्याज दरों पर एक मई को फैसला आना है, इस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। यही कारण है कि सोने में बिकवाली दिखी।" एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, "आगामी सप्ताह में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस दौरान नॉनफार्म पेरोल और बेरोजगारी डेटा जैसे प्रमुख आंकड़े आने हैं।"
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 26.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले सत्र में यह 27.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी के अनुसार निवेशक मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिकी कंज्यूमर कॉन्फिडेंस समेत प्रमुख आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।