फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold may touch level of 45k in 2020 prdeicts world gold council

2020 में 45 हजार के पार जा सकता है सोना, सोमवार को 39,800 के पार हुआ बंद

Tue, 31 Dec 2019 01:42 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 31 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
gold may touch level of 45k in 2020 prdeicts world gold council
गहने खरीदती महिला - फोटो : अमर उजाला

2020 में सोने की कीमतों में किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलेगी और यह साल के अंत तक 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है। विश्व स्वर्ण काउंसिल ने अनुमान लगाया है कि नए साल में भी आर्थिक सुस्ती, रुपये में उतार-चढ़ाव और क्षेत्रीय असंतुलन की वजह से ऐसा हो सकता है। 

विज्ञापन


विश्व के 14 देशों में स्थित केंद्रीय बैंकों ने 2019 में एक टन से अधिक सोना अपने यहां रिजर्व में बढ़ाया है। इन बैंकों में आरबीआई भी शामिल है। अभी एमसीएक्स पर सोना वायदा कारोबार में 41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। यह आगे चलकर के 45 हजार रुपये स्तर पर जा सकता है। विश्व में भी सोना 1800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है। 
विज्ञापन


कॉमट्रेंड्ज के शोध निदेशक जी त्यागराजन ने बताया, ‘हमें भरोसा है कि 2020 मे भू-राजनीतिक चिंताएं बढ़ेंगी, वहीं पुराने विवादों का हल निकलना भी मुश्किल है।’ उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कम ब्याज दरों से शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिलेगी। इसलिए निवेश के लिहाज से सुरक्षित माने जाने वाले सोने में तेजी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागराजन ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने के लिए मध्यकालिक लक्ष्य 41,000-41,500 रुपये प्रति दस ग्राम है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर नए घटनाक्रम सामने आने पर यह 44,500-45,000 रुपये तक जा सकता है। 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के एमडी (भारत) सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि रुपये सहित लगभग सभी बाजारों की स्थानीय मुद्राएं लगभग उच्चतम स्तर पर हैं, जिससे उपभोक्ता मांग लगभग स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा, ‘तीसरी तिमाही में भारत में मांग में खासी कमी देखने को मिली।

हालांकि पारंपरिक शादियों और त्योहारी सीजन के चलते मांग में बढ़ोतरी से चौथी तिमाही में मांग 700-750 टन रहने का अनुमान है।’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में आरबीआई सोने का बड़ा खरीदार रहा, जिसने अपने भंडार को बढ़ाकर लगभग 60 टन कर लिया।

39,800 के पार बंद हुआ सोना

कमजोर मांग के कारण सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 73 रुपये सस्ता होकर 39,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। चांदी भी 156 रुपये सस्ती होकर 47,910 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमत स्थिर रहीं। वैश्विक बाजार में यह मामूली तेजी के साथ 1,513 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 



छुट्टियां होने की वजह से सोना एक दायरे में कारोबार करता नजर आया। इससे दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 73 रुपये की गिरावट आई। न्यूयॉर्क में सोना 1,513.50 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 39,955 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed