फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold jumps to 26,810 per 10 gram

सोने ने एक साल में लगाई सबसे बड़ी छलांग

Sun, 04 Oct 2015 05:54 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Gold jumps to 26,810 per 10 gram

देश में त्यौहारी सीजन की शुरूआत होने में अभी समय है,लेकिन सोने ने अभी से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पांच दिनों से गिरावट झेल रहे सोने की कीमतों में शनिवार को इस साल की सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त दिखी। सोने के दाम 660 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 26,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले पांच दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर था।

विदेशी बाजारों के कारण बढ़ी चमक

Gold jumps to 26,810 per 10 gram

विदेशी बाजार में सोने के दाम में उछाल का असर देश के बाजारों पर दिखा। शनिवार को न्यूयॉर्क में इसकी कीमतों में 2.1 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसका कारोबार 1,136.60 डॉलर प्रति औंस पर किया जा रहा था।

चांदी की कीमतों में प्रति किलो 1,200 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका कारोबार 35,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर किया जा रहा था। दरअसल, औद्योगिक मांग के साथ-साथ सिक्कों की मांग में भी इजाफा देखा गया।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ने और मौजूदा स्तरों पर आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने के बाद सोने की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed