{"_id":"5eb0fca54965b03d9269cdf3","slug":"gold-import-lowest-in-30-years-in-april-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में 99.9 फीसदी कम हुआ सोने का आयात, तीन दशक में सबसे कम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
अप्रैल में 99.9 फीसदी कम हुआ सोने का आयात, तीन दशक में सबसे कम
Tue, 05 May 2020 11:11 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 05 May 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारत में सोने को लेकर हमेशा से आकर्षण रहा है। लेकिन इस साल अप्रैल में पिछले साल के मुकाबले सोने के आयात में 99.9 फीसदी की कमी आई है। भारत में सिर्फ 50 किलोग्राम सोने का ही आयात किया गया है। जबकि अप्रैल में ज्यादातर शादी में गहने बनवाने और अक्षय तृतीय में खरीदारी के चलते सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग ज्यादा होती है।
विज्ञापन
तीन दशक के न्यूनतम स्तर पर आयात
इस संदर्भ में एक सरकारी सूत्र ने कहा की यह पिछले तीन दशक में सोने के आयात का न्यूनतम स्तर है। विमान सेवाओं के ठप होने और लॉकडाउन की वजह से इसमें कमी आई है। देश भर में ज्वैलरी की दुकानों बंद हैं, जिसकी वजह से सोने की मांग कम हुई है।
विज्ञापन
सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है भारत
मालूम हो कि भारत विश्व में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। लेकिन तब भी अप्रैल 2020 में सहज 50 किलो सोना ही इंपोर्ट किया गया। पिछले साल की समान अवधि में 110.18 टन सोने का आयात किया गया था।
विज्ञापन
कीमत के आधार पर इतना आयात किया गया सोना
कीमत के आधार पर अप्रैल 2020 में 28.4 लाख डॉलर का सोना आयात किया गया था। जबकि अप्रैल 2019 में 3.97 अरब डॉलर सोने सा आयात हुआ था। फिलहाल देश के खुदरा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,560 रुपये है।