फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold gains Rs 54 on weaker rupee global cues

रुपये में कमजोरी से एक दिन में इतना महंगा हो गया सोना, चांदी की कीमत में गिरावट

Tue, 21 Jan 2020 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Gold gains Rs 54 on weaker rupee global cues

सोने की कीमतों में मंगलवार को भी उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 54 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,807 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी की वजह से इसकी कीमत में इजाफा हुआ।

विज्ञापन

इतनी सस्ती हुई चांदी 

चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में मंगलवार को 56 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,804 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 54 रुपये महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से सोने का दाम बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,559 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र इतना था दाम

सोने की कीमतों में सोमवार को भी उछाल दर्ज किया गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को चार रुपये का उछाल आया था। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी सोमवार को उछाल दर्ज किया गया था। चांदी में सोमवार को सात रुपये की तेजी आई थी। इस तेजी से चांदी का भाव 47,863  रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही महंगे हुए थे। सोना 1,560 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed