फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold falls to 10 months low

सोने के दाम में भारी गिरावट, पहुंचा 10 माह के निचले स्तर पर

Fri, 09 Dec 2016 10:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Gold falls to 10 months low
gold - फोटो : demo pic

सोना शुक्रवार को कमजोर वैश्विक रुझान और घरेलू हाजिर बाजार में ज्वेलरों की ओर से मांग गिरने की वजह से 130 रुपये लुढ़क गया। इस गिरावट के बाद सोना 10 माह के निचले स्तर 28,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन


यह स्तर पिछली बार 9 फरवरी को देखा गया था, जब सोने की कीमतें 25,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं। हालांकि चांदी में औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली बढ़ने के चलते 250 रुपये की तेजी आई और यह 41,850 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वैश्विक तौर पर सिंगापुर में सोना 0.15 फीसदी गिरकर 1,168.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं सोने की 8 ग्राम गिन्नी का भाव 24,200 रुपये प्रति गिन्नी के पुराने स्तर पर ही बना रहा। चांदी की सप्ताह आधारित डिलीवरी में 320 रुपये की गिरावट आई और यह 41,460 रुपये प्रति किलो हो गई। दूसरी ओर छिटपुट सौदों में चांदी सिक्का का मूल्य 100 सिक्कों की खरीद व बिक्री के लिए क्रमश: 73,000 रुपये और 74,000 रुपये पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed