{"_id":"577265764f1c1bc77379c180","slug":"gold-falls-by-300-per-10-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ें ये खबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक मंदी और स्थानीय स्तर पर ज्वेलरों द्वारा सोने की कमजोर खरीदारी से स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपये गिरकर 30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
वहीं औद्योगिक मांग नहीं आने से चांदी में मामूली 10 रुपये की तेजी आई और यह 42,110 रुपये प्रति किलो हो गई।
वैश्विक स्तर पर सोने में लगातार दो दिनों तक शानदार बढ़ोतरी के बाद गिरावट आई है। सिंगापुर में सोना 0.8 फीसदी गिरकर 1,313.62 डॉलर प्रति 10 ग्राम हो गया। स्थानीय बाजार में सोने की आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये गिरकर 23,300 रुपये हो गई।
विज्ञापन