फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold ETFs register first inflow in 9 months in August at Rs 145 crore

गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगाना सुरक्षित मान रहें निवेशक, मुनाफे के लिए आप भी लगा सकते हैं पैसे

Wed, 11 Sep 2019 09:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Sep 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Gold ETFs register first inflow in 9 months in August at Rs 145 crore
ईटीएफ

रुपये में कमजोरी और सोने की कीमतों में तेजी से निवेशक गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में पैसा लगाना सुरक्षित मान रहे हैं। यही कारण है कि अगस्त में गोल्ड ईटीएफ में 145.29 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ है। यह नौ महीने में पहली बार है, जब इसमें निवेश हुआ है। नवंबर, 2018 में गोल्ड ईटीएफ में 10 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। 

विज्ञापन

मासिक और सालाना आधार पर भी वृद्धि

गोल्ड ईटीएफ में मासिक और सालाना आधार पर भी वृद्धि देखी गई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2012 के बाद यह गोल्ड ईटीएफ में यह सबसे ज्यादा निवेश है। 2012 में इसमें 474 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इस साल जुलाई में इससे 17.66 करोड़ और अगस्त, 2018 में 45 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। वहीं, अक्तूबर, 2016 में 20 करोड़ और मई, 2013 में पांच करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। नवीनतम निवेश से अगस्त के अंत तक गोल्ड ईटीएफ के प्रबंधन अधीन संपत्तियां 5,799 करोड़ रुपये हो गईं। जुलाई के अंत तक यह 5,080 करोड़ रुपये थीं। 

विज्ञापन

निवेश बढ़ने की संभावना

मॉर्निंगस्टार इंडिया के निदेशक (शोध प्रबंधक) कौस्तुभ बेलापुरकर ने कहा कि कई महीनों में पहली बार गोल्ड ईटीएफ में लिवाली देखी गई है। इसका कारण सोने की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी और रुपये का कमजोर पड़ना है, जिससे निवेशकों में पैसा लगाने के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि देश में सोने की कीमतों में तेजी से निवेशक गोल्ड ईटीएफ में और पैसा लगा सकते हैं। अगस्त के अंत में सोना 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed