फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold drops Rs 128 silver prices plunge Rs 700 on wednesday

अब कम पैसों में खरीद सकते हैं सोना और चांदी, कीमतों में आई गिरावट

Wed, 12 Feb 2020 04:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Feb 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Gold drops Rs 128 silver prices plunge Rs 700 on wednesday

बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। अब ग्राहकों को मंगलवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी मिल जाएगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 128 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,148 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

विज्ञापन

इतनी सस्ती हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 700 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 46,360 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन

इसलिए सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में आई कमी की वजह से सोना और चांदी सस्ता हुआ। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 128 रुपये सस्ता हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,562.5 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 112 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 41,269 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में मंगलवार को 108 रुपये की गिरावट आई थी, जिसके बाद चांदी का भाव 47,152 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,568 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि मंगलवार को मांग में कमी की वजह से कारोबार के दौरान सोना और चांदी सस्ता हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed