फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold down by 70 rupees, sensex up by 16 points on wednesday 2 may

सोना 70 रुपये तो चांदी 250 रुपये हुआ कमजोर, 16 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

Wed, 02 May 2018 04:27 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 May 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
gold down by 70 rupees, sensex up by 16 points on wednesday 2 may
sensex

स्थानीय आभूषण निर्माताओें की घटती मांग व विदेशों में मंदी के रुझान के कारण बुलियन बाजार में बुधवार को सोने का भाव 70 रुपये गिरकर 32,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं शेयर बाजार में भी ठंडा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 16 अंकों की बढ़त और निफ्टी 21 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 35,176.42 और एनएसई का निफ्टी 10,718.05 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन

आईटी और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली हावी रही। छोटे-मझोले शेयरों की जोरदार धुलाई होती दिखी। मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो ये करीब 1.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। हालांकि आज बैंक निफ्टी में मामूली तेजी रही। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की बात करें तो वेदांता, एचसीएलटेक, हिंडाल्को और टाटा स्टील में सबसे ज्यादी गिरावट आई जबकि चढ़ने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी अव्वल रहे।

विज्ञापन

निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.6 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.1 फीसदी, मेटल इंडेक्स 3.3 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। आज पीएसयू बैंको में जोरदार बिकवाली हुई जिसके चलते निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। हालांकि आज के कारोबार में एफमसीजी, प्राइवेट बैंक और एनर्जी शेयर हरे निशान में बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

250 रुपये गिरी चांदी
चांदी भी औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं के घटते उठाव से 250 रुपये कमजोर होकर 40,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर बीते सोमवार को न्यूयार्क में सोने का दाम 0.86 फीसदी घटकर 1303.60 डॉलर प्रति औंस व चांदी का दाम 0.95 फीसदी गिरकर 16.14 डॉलर प्रति औंस हो गया। देश की राजधानी में दोनो 99.9 पीसदी व 99.5 फीसदी के शुद्धता वाले सोने के दाम 70 रुपये घटकर 32,130 व 31,980 रुपये प्रति 10 ग्राम जा पहुचें। चांदी के प्रति सैकडा सिक्कों की कीमत 1000 रुपये गिरकर खरीद भाव 75,000 रुपये व बिकवाल भाव 76,000 रुपये हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed