फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold down by 40 rupees as low demand by local jwellers in india

कमजोर घरेलू मांग से 31350 पर आया सोना, चांदी में दिखी 150 रुपये की गिरावट

Wed, 21 Mar 2018 05:13 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
gold down by 40 rupees as low demand by local jwellers in india
gold

विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद, देश भर में ज्वेलर्स द्वारा मांग नहीं दिखी। इस वजह से बुधवार को सोना 40 रुपये की गिरावट में  31,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 150 रुपये की गिरावट में 39,190 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


इस वजह से घटी मांग
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ऩे से सोने की चमक तेज हुई है। हालांकि, फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से सोने की बढ़त सीमित रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 7.05 डॉलर चढक़र 1,316.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.6 डॉलर प्रति औंस की बढ़त में  1,317.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
विज्ञापन


विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर की तेजी में 16.29 डॉलर प्रति औंस पर रही।  सोना स्टैंडर्ड 40 रुपये की मामूली गिरावट में 31,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना इतनी ही गिरावट के साथ 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर स्थिर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम       31,350
सोना प्रति 10 ग्राम                 31,200
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम     39,000
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम     38,280
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा     74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा  75,000
गिन्नी प्रति 8 ग्राम                   24,800

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed