{"_id":"5ab245444f1c1bba758b6aec","slug":"gold-down-by-40-rupees-as-low-demand-by-local-jwellers-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर घरेलू मांग से 31350 पर आया सोना, चांदी में दिखी 150 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कमजोर घरेलू मांग से 31350 पर आया सोना, चांदी में दिखी 150 रुपये की गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Mar 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद, देश भर में ज्वेलर्स द्वारा मांग नहीं दिखी। इस वजह से बुधवार को सोना 40 रुपये की गिरावट में 31,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 150 रुपये की गिरावट में 39,190 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
इस वजह से घटी मांग
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ऩे से सोने की चमक तेज हुई है। हालांकि, फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले निवेशकों के सतर्कता बरतने से सोने की बढ़त सीमित रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 7.05 डॉलर चढक़र 1,316.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.6 डॉलर प्रति औंस की बढ़त में 1,317.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
विज्ञापन
विदेशों में चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर की तेजी में 16.29 डॉलर प्रति औंस पर रही। सोना स्टैंडर्ड 40 रुपये की मामूली गिरावट में 31,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना इतनी ही गिरावट के साथ 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर स्थिर रही।
विज्ञापन
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 31,350
सोना प्रति 10 ग्राम 31,200
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम 39,000
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 38,280
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा 75,000
गिन्नी प्रति 8 ग्राम 24,800