फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold down by 250 rupes on tuesday 21 november

सोने में रही 250 रुपये की गिरावट, 400 रुपये टूटी चांदी

Tue, 21 Nov 2017 08:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
gold down by 250 rupes on tuesday 21 november

वैश्विक स्तर पर पीली धातु में सोमवार को रही बड़ी गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 250 रुपए लुढ़ककर 30,450 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही है। चांदी भी लगातार दूसरे दिन टूटती हुई 400 रुपये फिसलकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय बाजर में सोमवार को पीली धातु 1.4 फीसदी लुढ़क गई थी। संतुलन प्रक्रिया के तहत आज सोने में तेजी देखी गई। सोना हाजिर 0.3 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,280.46 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 4.8 डॉलर की बढ़त में 1,280.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
विज्ञापन


बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अब निवेशक अमरीकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं जब ब्याज दरों को स्थिर रखा गया था। बुधवार को जारी होने वाले विवरण से आने वाले समय में इस संबंध में फेड के रुख के बारे में और जानकारी मिल सकेगी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर सोमवार को 2.3 प्रतिशत टूटी थी। मंगलवार को यह 0.2 प्रतिशत चमककर 16.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed