फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold crosses 32k mark due to higher demand, sensex up by 732 points

32 हजार के पार हुआ सोना, सेंसेक्स में 732 अंक का उछाल

Fri, 12 Oct 2018 04:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
gold crosses 32k mark due to higher demand, sensex up by 732 points

त्योहारी मांग को देखते हुए सोना एक बार फिर से 32 हजार के पार चला गया। हालांकि सेंसेक्स में भी बड़ा उछाल देखने को मिला और यह 732 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।  विदेशों से मजबूत रुझान के साथ त्योहारी मौसम में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से तेज खरीद के कारण शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 140 रुपये की तेजी के साथ 32,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसके साथ ही सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी बरकरार रही।

विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से लिवाली के कारण चांदी 500 रुपये की बढ़त के साथ 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 140 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 32,120 रुपये व 31,970 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।
विज्ञापन


निफ्टी 10470 के पार

सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुए हैं। आज के कारोबार में सेंसेक्स 34,808.4 तक पहुंचा था जबकि निफ्टी ने 10,492.5 तक दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 10,470 के करीब बंद हुआ है और सेंसेक्स 34,700 के ऊपर बंद हुआ है।ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, कोल इंडिया और बजाज ऑटो 7-4.4 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। मिडकैप शेयरों में टाटा पावर, रिलायंस इंफ्रा, अदानी पावर, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस पावर 10.5-8.3 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में अर्शिया, लिंकन फार्मा, सद्भाव इंजीनियरिंग, प्रीमियर एक्सप्लोसिव और नवकार कॉर्प 20-14.1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed