{"_id":"61a605d591497079b7221492","slug":"gold-continues-to-rise-today-jumps-41-rupees-silver-breaks-667-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने में तेजी जारी, आज 41 रुपये महंगा हुआ, चांदी 667 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने में तेजी जारी, आज 41 रुपये महंगा हुआ, चांदी 667 रुपये टूटी
Tue, 30 Nov 2021 04:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 30 Nov 2021 04:37 PM IST
सार
Gold Silver Rate Today In India: सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना मंगलवार को 41 रुपये की तेजी के साथ 47,217 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी के दाम आज 667 रुपये कम हो गए।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने की कीमत में तेजी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना मंगलवार को 41 रुपये की तेजी के साथ 47,217 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार सत्र में यह कीमती पीली धातु 47,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दूसरी ओर चांदी के दाम आज 667 रुपये कम हो गए। इस गिरावट के साथ चांदी 61,337 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 62,004 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.94 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल के अनुसार, कोमेक्स में हाजिर सोने की कीमतों में मंगलवार को आधा फीसदी की तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।
विज्ञापन