फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold brightness increased marginally silver fell by Rs 626 know latest rate here

Gold Silver Latest Price: सोने की चमक मामूली बढ़ी, चांदी के भाव में 626 रुपये की गिरावट, यहां जानें लेटेस्ट रेट

Fri, 11 Feb 2022 05:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

Gold Silver Latest Rate Today In INR: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 22 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,669 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 48,647 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं चांदी के दाम में जोरदार गिरावट आई है। 
 

विज्ञापन
Gold brightness increased marginally silver fell by Rs 626 know latest rate here
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख और रुपये की गिरावट के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 22 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,669 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 48,647 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


घटकर इतना रह गया चांदी का दाम
इसके विपरीत दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 626 रुपये की बड़ी गिरावट आई। इसके साथ ही चांदी की कीमत टूटकर 62,214 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 62,840 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 75.38 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना बढ़त के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.02 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत में मामूली तेजी के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।  उन्होंने कहा कि जनवरी में यूएस सीपीआई बढ़कर 7.50 फीसदी हो गया, जिससे पीली धातु में मजबूती बनी रही और मुद्रास्फीति के बचाव के रूप में गिरावट को सीमित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed