{"_id":"61e001a9d3deb4372c2b0ccd","slug":"gold-becomes-expensive-again-today-there-is-a-rise-in-silver-by-745-rupees-know-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोना आज फिर हुआ महंगा, चांदी में 745 रुपये का जबरदस्त उछाल, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोना आज फिर हुआ महंगा, चांदी में 745 रुपये का जबरदस्त उछाल, यहां जानें ताजा भाव
Thu, 13 Jan 2022 04:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:11 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 119 रुपये की तेजी के साथ 46,919 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी को दर्शाता है। इससे पिछले कारोबारी दिन बुधवार को कीमती पीली धातु 46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने का भाव 119 रुपये की तेजी के साथ 46,919 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी को दर्शाता है। इससे पिछले कारोबारी दिन बुधवार को कीमती पीली धातु 46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक में इजाफा
सोने के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी की चमक भी बढ़ी है। गुरुवार को चांदी का दाम 745 रुपये के इजाफे के साथ 60,777 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,032 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी। बता दें सोने और चांदी की कीमतों में कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की हाजिर कीमत के साथ मजबूती के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।'
विज्ञापन