{"_id":"61920230b5d73e3b690ac4db","slug":"gold-and-silver-prices-fall-today-know-what-is-the-price-in-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Mon, 15 Nov 2021 12:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:16 PM IST
सार
आज एमसीएक्स पर सोने के दाम 0.29 फीसदी कम हो गए। इस गिरावट के बाद सोने का भाव 49,132 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी थोड़ी कमी आई है।
विज्ञापन
gold silver
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। आज एमसीएक्स पर सोने के दाम 0.29 फीसदी कम हो गए। इस गिरावट के बाद सोने का भाव 49,132 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी थोड़ी कमी आई है। चांदी की कीमत 0.79 फीसदी कम होकर 66,613 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि देश में सोने की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज के कारण अलग-अलग होती है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन