फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price on 7 october 2020 Gold plunges Rs 694 while silver up by Rs 126

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी की कीमत में बढ़त, जानिए कितना है दाम

Wed, 07 Oct 2020 04:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Oct 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price on 7 october 2020 Gold plunges Rs 694 while silver up by Rs 126
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई, वहीं चांदी का दाम बढ़ा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमतें 694 रुपये घटकर 51,215 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। चांदी की बात करें, तो आज चांदी का भाव 126 रुपये बढ़कर 63,427 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट के सोने का दाम 694 रुपसे कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,892 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी। इस बीच, दो दिनों से आ रही गिरावट के बाद आज रुपया 13 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.33 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


पिछले सत्र में इतना था दाम
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 454 रुपये बढ़कर 51,879 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी और चांदी की कीमत में भी वृद्धि आई और यह 751 रुपये की तेजी के साथ 62,376 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,910 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.25 अमरीकी डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 


भारत के पास इतना है सोने का भंडार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed