फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price increased today due to rupee depreciation

एक ही दिन में इतना ज्यादा महंगा हो गया सोना-चांदी, जानें आपको कितनी चुकानी होगी कीमत

Wed, 04 Mar 2020 04:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 04 Mar 2020 04:24 PM IST
सार

  • बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है।
  • सोने में बुधवार को 1,155  रुपये की तेजी आई है।
  • वहीं चांदी में आज 1,198 रुपये की बढ़त आई है। 

विज्ञापन
gold and silver price increased today due to rupee depreciation
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 1,155 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 44,383 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी लगातार गिरावट के चलते आज इसमें इजाफा आया है। 

विज्ञापन

इतनी महंगी हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 1,198 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का दाम 47,729 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन


इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,155 रुपये महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने में बढ़त आई । 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,638 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।  

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिली थी। इसमें 6 रुपये की बढ़त आई थी और यह 42,958 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने  के भाव में यह तेजी आई थी। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 58 रुपये की गिरावट आई थी और यह 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 6 रुपये महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,595 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed