फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price Gold rises Rs 224 silver gains Rs 620

महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

Fri, 18 Sep 2020 04:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 18 Sep 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price Gold rises Rs 224 silver gains Rs 620
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप आज देश में सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 224 रुपये बढ़कर 52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की बात करें, तो यह 620 रुपये की तेजी के साथ 69,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


इसलिए बढ़ी कीमत
इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 224 रुपये बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से यह प्रभावित हुई।'
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,954 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 27.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई। अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के चलते रुपया डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 73.45 पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.47 के भाव पर खुली और कारोबार के अंत में 73.45 के स्तर पर थी, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को इतना था सोने-चांदी का दाम
गुरुवार को देश में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों के साथ गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 608 रुपये घटकर 52,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। चांदी भी निवेशकों को आकर्षित करने में विफल रही और यह 1,214 रुपये नीचे 69,242 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,943.8 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26.83 डॉलर प्रति औंस पर रही।


मालूम हो कि भारत में इस साल सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed