फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price delhi today: fell for consecutive fourth day know the rate of gold and silver

खुशखबरी: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, इतने ज्यादा कम हो गए दाम

Fri, 20 Sep 2019 04:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Sep 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
gold silver price delhi today: fell for consecutive fourth day know the rate of gold and silver

शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना का भाव 170 रुपये गिरकर 38,390 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। बीते चार दिनों में सोने के दाम में कुल 805 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, ये गिरावट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अहम घोषणाओं के चलते आई है। 

विज्ञापन

पहले इतना कम हुआ था सोना

गुरुवार को सोने का दाम 269 रुपये कम हुआ था। बुधवार को सोना 215 रुपये सस्ता हुआ था और मंगलवार को सोने का भाव 150 रुपये गिरा था। 

विज्ञापन

चांदी का भाव भी हुआ कम

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतें भी कम हुई हैं। आज चांदी का भाव 120 रुपये कम हुआ है, जिसके बाद एक किलो चांदी अब 47,580 रुपये हो गई है। गुरुवार को चांदी 47,700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी है। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती कर दी है। कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन पर सरचार्ज खत्म हो गया है। 

वैश्विक स्तर पर यह रहा भाव

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,503 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था और चांदी का रेट 17.72 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed