फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price changed today on 26 october 2020 Gold falls Rs 59 silver tumbles Rs 753

Gold Silver Price: सोने की कीमत में गिरावट, 753 रुपये सस्ती हुई चांदी

Mon, 26 Oct 2020 04:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 26 Oct 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price changed today on 26 october 2020 Gold falls Rs 59 silver tumbles Rs 753
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज घरेलू बाजार में शुक्रवार की तुलना में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 59 रुपये गिरकर 51,034 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की बात करें, तो यह 753 रुपये लुढ़ककर 62,008 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना और चांदी की कीमत क्रमशः 1,901.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.26 डॉलर प्रति औंस रही।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'सोने की कीमतों में गिरावट डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से आई, जिससे स्टाल्ड स्टिमुलस प्रोग्रेस पर दबाव बना रहा। डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी बढ़कर 93.00 रहा, जो प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की तेजी दर्शाता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को इतनी थी कीमत
शुक्रवार को सोने की कीमत कम हुई थी, वहीं चांदी के दाम में बढ़त दर्ज की गई थी। सोने की कीमत 75 रुपये घटकर 51,069 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी और चांदी की कीमत 121 रुपये बढ़कर 62,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,908 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed