फिर से बढ़ गई सोने की कीमत, जानिए क्या है नया दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार पांचवें दिन की तेजी और इस साल के सबसे बड़े एक दिनी उछाल के साथ सोना एक बार फिर से 26 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 600 रुपये की छलांग लगाकर 26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
औद्योगिक मांग और सिक्का निर्माताओं की ओर से खरीद के चलते चांदी में भी ऐसी ही तेजी देखने को मिली। चांदी का भाव 640 रुपये की मजबूती के साथ 35,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।
कारोबारियों के मुताबिक सोने में तेजी रुपये के कमजोर पड़ने और घरेलू मांग में सुधार के चलते आ रही है। चीन द्वारा अपनी मुद्रा का अवमूल्यन किए जाने से भी सोने के भाव को सहारा मिला है।
चांदी के सिक्के में 2000 रुपए का उछाल
सोने की अठग्रामी गिन्नी 200 रुपये की बढ़त के साथ 22,400 रुपये पर आ गए। चांदी सिक्के में 2,000 रुपये का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया। इसके चलते सिक्के का लिवाली भाव 51,000 रुपये और बिकवाली भाव 52,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहा।
ग्लोबल बाजार में भी सोना तेजी के साथ तीन सप्ताह के शिखर पर रहा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 1,115.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।