फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Fuel: It is difficult to live with inflation, in three months the price of petrol and diesel to CNG increased by 10 to 33 percent

ईंधन : महंगाई से जीना मुहाल, तीन महीनों में पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी तक के दाम में हुआ 10 से 33 फीसदी तक इजाफा

Fri, 15 Apr 2022 06:44 AM IST
योगेश साहू सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली।
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Apr 2022 06:44 AM IST
सार

किसी भी उत्पाद को लंबी दूरी तक ले जाना है तो इसमें लगने वाला वक्त और लगातार बढ़ोतरी का असर कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले तीन महीने में डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी से 10 फीसदी से अधिक वित्तीय बोझ बढ़ गया है।

विज्ञापन
Fuel: It is difficult to live with inflation, in three months the price of petrol and diesel to CNG increased by 10 to 33 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें हर दिन उछाल पर है। इससे आम इंसान पर महंगाई के मकड़जाल में चौतरफा फंसता जा रहा है। इसकी मार रसोई से लेकर सफर तक भी साफ तौर पर पड़ रही है। बीते तीन महीनों में सीएनजी की कीमतें 33 फीसदी से ज्यादा बढ़ीं हैं। वहीं, पेट्रोल व डीजल कीमतों में 10.48 फीसदी व 11.53 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसका असर हर किमी यात्रा पर दिख रहा है। तपती गरमी के बाद गाड़ियों में एसी चलाना मुश्किल पड़ रहा है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ परिचालन लागत बढ़ने से रसोई के सामान की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अप्रैल के बीच पेट्रोल और डीजल में प्रति लीटर 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि सीएनजी की कीमत प्रति किलोग्राम 18 रुपये बढ़ी है। इसका असर वाहनों की परिचालन लागत पर पड़ा है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी वाहनों के परिचालन खर्च में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में फिलहाल 1.25 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहन हैं। इनमें सीएनजी ऑटो, टैक्सी, कैब, बसों का सार्वजनिक परिवहन के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। पारा लगातार चढ़ने से वाहनों में एसी चलाने से माइलेज कम होने से कीमत बढ़ोतरी का असर और अधिक गहराने लगा है। मालवाहकों पर भी ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी का असर पड़ रहा है। माल ढुलाई के साथ बढ़ रही महंगाई ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर भी डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का असर पड़ रहा है। कीमतों में इजाफा से उनका नुकसान लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बचने के लिए ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी माल ढुलाई में बढ़ोतरी कर रहे हैं। किसी भी उत्पाद को लंबी दूरी तक ले जाना है तो इसमें लगने वाला वक्त और लगातार बढ़ोतरी का असर कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर के मुताबिक डीजल की कीमतों में इजाफा हर महीने तय किया जाना चाहिए। इससे उन्हें माल ढुलाई किराया तय करने में आसानी होगी। पिछले तीन महीने में डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी से 10 फीसदी से अधिक वित्तीय बोझ बढ़ गया है। इससे उत्पादों की ढुलाई का खर्च बढ़ गया है, नतीजतन महंगाई का ग्राफ भी ईंधन की कीमत के साथ चढ़ रहा है। 

सार्वजनिक परिवहन से मिल सकती है राहत
सेंटर फॉर साइंस एंड एंवायरमेंट की विशेषज्ञ अनन्या दास के मुताबिक ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन को अपनाना होगा। निजी वाहन रखना जरूरी है तो ई-वाहनों पर स्विच कर सकते हैं। इस पर शुरुआती खर्च एक बार आएगा, लेकिन पूरे साल चार्जिंग के अलावा रखरखाव पर खर्च काफी कम है। ईंधन की कीमतें बढ़ने से निजी वाहनों का इस्तेमाल थोड़ा कम होने से सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिल सकती है। 

कीमत (लीटर/किग्रा)
ईंधन    14 अप्रैल    14 जनवरी     प्रतिशत वृद्धि
पेट्रोल     105.41    95.41    10.48
डीजल     96.67    86.67     11.53
सीएनजी    71.61    53.53    33.77
 

ईंधन    14 अप्रैल     14 जनवरी     प्रतिशत वृद्धि
पेट्रोल     351.36      318.03    10.48
डीजल     322.23      288.90    11.53
सीएनजी    238.70     178.43    33.77
(15 किमी के माइलेज पर हर दिन औसतन 50 किमी चलने वाली कार का ईंधन खर्च)

वाहन    4 अप्रैल    14 जनवरी    प्रतिशत वृद्धि
बाइक     131.76    119.26    10.48
(40 किमी के माइलेज पर 50 किमी चलने पर दोपहिया वाहन का बढ़ा खर्च)

बस    14 अप्रैल    14 जनवरी    प्रतिशत वृद्धि
एसी    1432    1070    33.77 
नॉन एसी     1193.50     892     33.77
(3 किमी माइलेज पर नॉन एसी सीएनजी बस व 2.50 किमी एसी बसों के 50 किमी चलने का खर्च)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed