फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   fresh highs record of gold today silver price above 50500 rupees per kg

MCX पर अब तक के उच्च स्तर पर सोने की कीमत, चांदी 50500 से ऊपर

Wed, 01 Jul 2020 04:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
fresh highs record of gold today silver price above 50500 rupees per kg
सोना - फोटो : pixabay

उच्च वैश्विक दरों के चलते भारत में सोने की कीमतों ने आज नया रिकॉर्ड बनाया। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 48,982 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा की कीमत 0.8 फीसदी बढ़कर 50,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


सोने की कीमतों में इतना होता है आयात शुल्क
घरेलू सोने की कीमतों में 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी शामिल होता है। पिछले सत्र में सोना एक फीसदी चढ़ा था। वहीं चांदी तन फीसदी महंगी हुई थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतें आज करीब आठ साल के उच्च स्तर के करीब पहुंच गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोनो वायरस का संक्रमण बढ़ने से पीली धातु की मांग बढ़ी है। सोना आर्थिक अनिश्चितता के समय में सेफ हैवन माना जाता है। 1,782.21 डॉलर पर हाजिर सोना 0.1 फीसदी चढ़कर 1,782.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो अक्तूबर 2012 के बाद का उच्चतम स्तर है। अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो प्लैटिनम 0.7 फीसदी बढ़कर 822.50 डॉलर और चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 18.24 डॉलर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय बैंकों के व्यापक प्रोत्साहन उपायों ने ब्याज दरों को कम कर दिया है, जिससे सोने में निवेश पर असर पड़ा है। इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। कोटक सिक्योरि़टीज ने कहा कि, 'अमेरिका-चीन तनाव ने भी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। उच्च कीमत और सुस्त आर्थिक विकास के बीच उपभोक्ता की मांग कमजोर बनी हुई है।'


और बढ़ सकती है कीमत
गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, सोने की कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है और आगामी एक साल में यह 2,000 डॉलर तक भी पहुंच सकता है। इस साल सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 20 फीसदी बढ़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed