{"_id":"6140f5c28ebc3ef2c5095780","slug":"free-import-period-of-toor-and-urad-dal-extended-till-31-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध मुक्त: देश में बढ़ी दालों की मांग, केंद्र ने 31 दिसंबर तक दी अरहर और उड़द के आयात में राहत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
प्रतिबंध मुक्त: देश में बढ़ी दालों की मांग, केंद्र ने 31 दिसंबर तक दी अरहर और उड़द के आयात में राहत
Wed, 15 Sep 2021 12:49 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी नई दिल्ली।
एजेंसी नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:49 AM IST
सार
देश में दालों की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुअर (अरहर) और उड़द दाल को आयात प्रतिबंधों से मुक्त रखने की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
तुअर और उड़द दाल की मुक्त आयात अवधि बढ़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को तुअर (अरहर) और उड़द दाल को आयात प्रतिबंधों से मुक्त रखने की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी। वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2021 या उससे पहले के लदान बिल वाली तुअर और उड़द दाल की आयात खेप को सीमा शुल्क विभाग 31 जनवरी, 2022 के बाद अनुमति नहीं देगा। तुअर और उड़द दाल के मुफ्त आयात की अवधि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है। सरकार ने इस साल मई में तुअर और उड़द दाल को प्रतिबंधित से हटाकर मुक्त आयात की श्रेणी में डाल दिया था। प्रतिबंधित श्रेणी वाले उत्पादों को विदेश से मंगाने के लिए पहले सरकार से अनुमति या लाइसेंस लेने की आवश्यकता होती है। लेकिन मुक्त श्रेणी में डालने के बाद इन उत्पादों का कभी भी बिना अनुमति लिए आयात किया जा सकता है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने अधिसूचना नोटिस में यह भी कहा कि 2021-22 की अवधि में प्रतिबंधित दाल को आयात मंजूरी लेने के लिए आवेदकों की तरफ से जमा कराए गए आवेदन शुल्क की वापसी के लिए भी प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन